October 27, 2026

पूर्वांचल की बात

साल का आखिरी सूर्य़ ग्रहण आज,जानिये कब कहा करेगा असर

1 min read

दिवाली के बाद आज कोलकाता समेत भारत के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा. इस खगोलीय घटना को देश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बेहतर ढंग से देखा जा सकेगा, लेकिन पूर्वोत्तर भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा क्योंकि इस क्षेत्र में यह खगोलीय घटना सूर्यास्त के बाद घटित होगी. भारत के अलावा यूरोप, उत्तरी अफ्रीका, मध्य एशिया और एशिया के अन्य क्षेत्रों में इसे देखा जा सकेगा

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण

मंगलवार को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा. इस साल सबसे पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था. अब 21 मई 2031 को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत से देखा जा सकेगा. इसके बाद 20 मार्च, 2034 को पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसे भारत से पूरे तौर पर देखा जा सकेगा. वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल के आंचलिक विज्ञान केंद्र के रीजनल साइंस सेंटर में लोगों को सूर्य ग्रहण दिखाने के लिए खास तैयारियां की गई हैं. यहां पर 3 बड़े-बड़े टेलीस्कोप लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से आम लोगों को सूर्य ग्रहण दिखाया जा सकेगा. इसके अलावा टेक्नोलॉजी के माध्यम से एक पैनल भी तैयार किया गया है, जहां लोग अपनी भ्रांतियां दूर कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.