October 28, 2026

पूर्वांचल की बात

यूपी में शादी में बजेंगे बैंड और डीजे, समारोह के लिए प्रशासन की मंजूरी नहीं होगी जरूरी

1 min read

उत्तर प्रदेश में शादी समारोह के आयोजन के लिए पुलिस या प्रशासन की मंजूरी की  जरूरत नहीं है। सीएम योगी ने शादी समारोह को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किया है। साथ ही कि पुलिस वालों को चेतावनी दी कि गाइडलाइन के नाम पर दुर्व्यहार की शिकायत आई तो सख्त कार्रवाई होगी।

कई दिनों से यूपी में शादी समारोह के आयोजन को लेकर चल रहे कन्फ्यूजन को सीएम योगी ने दूर कर दिया है। दरअसल कोरोना को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें शादी समारोह की अनुमति नहीं मिलने से लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठा। सीएम योगी ने कहा कि सिर्फ सूचना देकर ही कोविड  प्रोटोकॉल और गाइडलाइन का पालन करते हुए शादी समारोह का आयोजन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने ये भी साफ किया कि समारोह में आने वाले  100 लोगों की संख्या में बैंड-बाजा वाले शामिल नहीं हैं।

सीएम योगी ने आगे कहा कि गाइडलाइन के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। बैंड और डीजे बजाने से रोकने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, साथ ही अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लोगों को जागरुक करने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.