October 28, 2026

पूर्वांचल की बात

यूपी में लव जिहाद पर अध्यादेश पास, अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान

योगी आदित्यनाथ

लव जिहाद के बढ़ते मामले पर योगी सरकार और सख्त हुई। यूपी कैबिनेट की बैठक में लव जिहाद के अध्यादेश को मंजूरी दी गई। अब लव जिहाद पर 1 से 5 साल की सजा हो सकती है साथ ही धोखे से धर्म परिवर्तन कराने पर 3 से 10 साल की सजा हो सकती है।योगी सरकार ने सजा के साथ ही साथ जुर्माने का भी प्रावधान रखा है। धर्म परिवर्तन पर 15 हजार और सामूहिक धर्म परिवर्तन पर 50 हजार का जुर्माना लग सकता है।

यूपी समेत कई राज्यों में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे थे। कैबिनेट की बैठक से पहले एक मामले पर फैसला सुनाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा था कि जीवनसाथी चुनने का सबको अधिकार है, सरकार इसमें दखल नहीं दे सकती।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.