October 28, 2026

पूर्वांचल की बात

किसानों के प्रदर्शन के बीच भाकियू का बड़ा ऐलान, धरनास्थल पर ही बनाएंगे झोपड़ियां

1 min read

दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर राशन-पानी लेकर डटे हुए हैं। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैट ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी तक धरनास्थल पर रुके रहेंगे और यहीं पर ही जल्द ही प्रदर्शनकारी अस्थाई घर या झोपड़ी बनाएंगे, ताकि लंबे समय रुक सकें । राकेश टिकैत ने साफ किया कि किसान बुराड़ी नहीं जाएंगे।

राकेश टिकैत से पहले पंजाब के किसान भी बुराड़ी जाने से इनकार कर चुके हैं और बुराड़ी को खुली जेल कहा है। वहीं, सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि किसान सभी हाइवे छोड़कर बुराड़ी के ग्राउंड में आकर प्रदर्शन करें, वहां पर ही बातचीत की जाएगी।

एक तरफ किसान सिंघु बॉर्डर पर डेरा जमाए हुए हैं तो दूसरी तरफ गाजीपुर-गाजियाबाद सीमा पर खड़े किसान दिल्ली में घुसने के लिए तैयार हैं ।

पंजाब, हरियाणा के किसानों का समर्थन करते हुए मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर जैसे इलाकों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली का कूच किया है। किसानों के अलग-अलग संगठनों ने  दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-देहरादून हाइवे, दिल्ली-गुरुग्राम, दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-नोएडा समेत कई सीमाओं पर डेरा जमा लिया है, जिसकी वजह से लंबा जाम लग रहा है। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के सभी बॉर्डर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.