October 29, 2026

पूर्वांचल की बात

सचिवालय घेरने निकले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ा लाठीचार्ज आंसू गैस और वाटर कैनन की बौछार

झारखंड कि हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मंगलवार को रांची में सचिवालय को घेरने जा रहे बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं कुछ मीडिया कर्मी भी घायल हुए हैं प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की ओर से लगाए गए बैरिकेड को तोड़ दिया उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनल से पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले भी छोड़े बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस पर खाली बोतलें फेंकी

विरोध प्रदर्शन में दो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्णा देवी के अलावा झारखंड के सांसद विधायक भी शामिल है हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के नारे के साथ पूरे राज्य से हजारों कार्यकर्ता दूर्वा के प्रभात तारा मैदान में इकट्ठा हुए वहां से सचिवालय घेरने के लिए जुलूस की शक्ल में जब भाजपा आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की भाजपा सांसद और विधायक बैरिंग तोड़ सचिवालय परिसर में पहुंच गए जहां उन्हें हिरासत में लिया गया महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर सहित सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.