October 28, 2026

पूर्वांचल की बात

चंद्रशेखर रावण ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का किया एलान- नाम- आज़ाद समाज पार्टी

1 min read

नोएडा- चंद्रशेखर रावण ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के नाम का ऐलान किया है पार्टी का नाम होगा आजाद समाज पार्टी.  भीम पार्टी के मुखिया ने नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया है।

 

चंद्रशेखर नेे कहां की आज हमारे रहबर का जन्मदिन है इस एतिहासिक दिन हमने अपनी पार्टी की घोषणा की है। ये सिर्फ पार्टी नही एक मिशन है।

मैं अपने महापुरुषों के मिशन को पूरा करना चाहता हूं। न बिकने वाला नेता और न बिकने वाला समाज तैयार करना है मुझे। इस लड़ाई में मुझे आप लोगों का सहयोग चाहिए।

इस लड़ाई में तमाम तरह के आरोप लगेंगे लेकिन डरना नहीं लड़ना है। तमाम मुसीबतों के बाद मैं आगे बढ़ रहा हूँ।
‘मां बहनों ने मुझे पैगाम भेजा है कहा कि तुम पर उम्मीद है तुम धोखा मत देना।

मैं मर जाऊंगा लेकिन धोखा नहीं दूंगा। हम किसी के एजेंडे पर काम नहीं करेंगे। हम नहीं मानते है मनुवादी एजेंडे को। हम सिर्फ संविधान को मानते है। काशीराम ने कहा था जो लोग नही बिकते उनकी तस्वीरें बिकती है मुझे यकीन है भीम आर्मी को खरीदने की किसी की औकात नहीं।

हम नौकर नहीं शासक बनने के लिए आये है। हम लोग देश में राज करने के लिए पैदा हुए है…

चंद्रशेखर रावण ने अपने नए राजनीतिक पार्टी की शुरुआत तो कर दी है अब देखना होगा किस पार्टी का दशा और दिशा क्या होने वाला है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.