महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य लोगों ने कराया चेकअप
लखनऊ:भाजपा मुख्यालय पर महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य लोगों ने कराया चेकअप….
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते यूपी बीजेपी मुख्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित अन्य तमाम लोगों की जांच की गई।
महामंत्री संगठन सुनील बंसल मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहित कई अन्य लोगो की जांच हुई। इस दौरान कार्यालय के कर्मचारियों की जांच भी की गई।
महामंत्री संगठन ने बताया कि आज लखनऊ मुख्यालय पर डॉक्टर द्वारा स्वयं की कोरोना महामारी की जांच करवाई एवं कार्यालय पर उपस्थित अन्य सभी की भी जांच करवायी। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर कल पूरे दिन हम सभी अपने घर से न निकल कर जनता कर्फ्यू का पालन करें और इस महामारी स्वय डटकर लड़ें।
