April 5, 2026

पूर्वांचल की बात

फ्रेट कोरिडोर के न्‍यू रेवाड़ी-न्‍यू मदार खंड को पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया

1 min read

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने आज यानी गुरुवार को पश्चिमी समर्पित मालवहन गलियारा (वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) के 306 किमी लंबे न्‍यू रेवाड़ी-न्यू मदार खंड को राष्ट्र को समर्पित किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री ने न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ के लिए विश्व के पहले डबल स्टैक लांग हॉल कंटेनर ट्रेन आपरेशंस(1.5 किलोमीटर लंबी कंटेनर ट्रेन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस अवसर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल, राजस्‍थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और हरियाणा के राज्‍यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के अलावा दोनों राज्यों के मुख्‍यमंत्री क्रमश: अशोक गहलोत और मनोहर लाल खट्टर उपस्थित थे।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए चल रहे महायज्ञ ने आज एक नई गति हासिल की है। बीते दिनों आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के मदद से किसानों के खातों में सीधे 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर किए गये हैं। जब नए साल में देश का आगाज अच्छा है। तो आने वाला समय भी शानदार और जानदार होना तय है।

पीएम मोदी ने कहा कि न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ तक 1.5 किलोमीटर लंबी मालगाड़ियों की शुरुआत के साथ आज भारत दुनिया के गिने चुने देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। आज का दिन NCR, हरियाणा और राजस्थान के किसानों, उद्यमियों, व्यापारियों के लिए नए अवसर लाया है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर चाहे ईस्टर्न हो या वेस्टर्न ये सिर्फ मालगाड़ियों के लिए आधुनिक रुट नहीं हैं। ये देश के तेज विकास के कॉरिडोर हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन ही पहले भारत ने कोरोना की दो मेड इन इंडिया वैक्सीन की स्वीकृति दी है। भारत की अपनी वैक्सीन ने देशवासियों में एक नया आत्मविश्वास पैदा किया है। आज हर भारतीय का आह्वान है कि न हम रुकेंगे, न हम थकेंगे, हम सब मिलकर और तेजी से बढ़ेंग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.