भारत में न्यायपालिका आजाद,लोकतंत्र हमारे खून में,और राहुल गांधी पर रिजिजू ने किया पलटवार
1 min read
Kiren Rijiju
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इंग्लैंड की यात्रा पर है वहां उन्होंने बयान बाजी की जिसमें जिस पर देश में जमकर बवाल हो रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है उन पर और कई अन्य नेताओं पर निगरानी की जा रही है इसको लेकर कानून मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि दुनिया को यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि भारत की न्यायपालिका और लोकतंत्र खतरे में है।
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायपालिका स्वतंत्र और भारतीय न्यायपालिका को कभी भी विपक्षी दल की भूमिका निभाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। कोई भी भारतीय लोकतंत्र पर संभाल भी नहीं उठा सकता क्योंकि लोकतंत्र हमारे खून में दौड़ता है उन्होंने कहा कि समय-समय पर देश के अंदर और बाहर दोनों तरफ से दुनिया को यह बताने के लिए सोच समझकर प्रयास किए जा रहे हैं कि भारत की न्यायपालिका संकट में है दुनिया को संदेश दिया जा रहा है कि भारतीय लोकतंत्र संकट में देश में कुछ ग्रुप देश की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर कर रहे हैं।
