मुक्त ऑपरेशन के नाम पर निकाली आंख, लगाई कांच की गोली ,झारखंड में बुजुर्ग के साथ हुई धोखाधड़ी
झारखंड के घाटशिला के घाटशिला में एक बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है ।
धोखा भी ऐसा जिसमें रूपए पैसे जमीन जायदाद का नहीं सीधे शरीर के अंग आंख की चोरी कर ली गई है। जी हां हम बात कर रहे हैं। घाटशिला के कीताडीह गांव के बुजुर्ग गंगाधर सिंह का कहना है कि ऑपरेशन के कुछ महीने बाद ही उनकी आंख में खुजली मचने लगी जब एक दिन उन्होंने खुजली करने के लिए आपको मसला तो आंख से कांच की गोली निकलकर बाहर गिर गई तब उन्हें पता चला कि आंख निकाली गई है।
गंगाधर सिंह के परिवार परिवार वालों ने बताया कि उनकी दाईं आंख का ऑपरेशन कुछ महीने पहले हुआ था। एक आंख के अस्पताल में उन्हें एडमिट किया गया था लेकिन अनपढ़ होने के कारण वे अस्पताल का नाम नहीं बता पाए एक महिला ऑपरेशन के लिए उन्हें जमशेदपुर ले गई थी।
यह महिला कुछ समय पहले ही गांव आई थी और उसने कहा था कि किसी भी आंख में समस्या हो तो बताएं गंगाधर के समस्या बताने पर उन्हें अपने साथ लेकर गई।
हालांकि इस मामले में घाटशिला के एसडीओ का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है अगर ऐसे हैं कि यह मामला बेहद गंभीर है जिसकी जांच कराई जाएगी।
