December 9, 2025

पूर्वांचल की बात

असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई का निधन

1 min read

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई का निधन। असम के 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके तरुण गोगोई का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में आखिरी सांस ली। राष्ट्रपति, पीएम मोदी, राहुल गांधी ने तरुण गोगोई के निधन पर शोक जताया>

पीएम मोदी ने लिखा-‘श्री तरूण गोगोई जी एक लोकप्रिय नेता थे और वरिष्ठ प्रशासक थे, जिन्हें असम और केन्द्र का कई वर्षों का राजनीतिक अनुभव था। इस दुख की घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार और समर्थकों के साथ है। ओम शांति’

 

राहुल गांधी ने तरुण गोगोई को सच्चा कांग्रेसी नेता बताते हुए ट्विटर पर लिखा- उन्होंने सभी लोगों और असम के समुदायों को एक साथ लाने में पूरी जिंदगी समर्पित कर दी। मेरे लिए, वह एक महान नेता और बुद्धिमान शिक्षक थे। मैं उन्हें प्यार और आदर करता हू। मैं उन्हें याद करूंगा। मेरा प्यार और सहानुभूति गौरव और उनके परिवार के प्रति है

उन्होंने 1971 में पांचवीं लोकसभा चुनावों में जोरहट सीट से जीत दर्ज करने के साथ ही सक्रिय राजनैतिक जीवन की शुरुआत की ।साल 1976 में वो अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के संयुक्त सचिव बनाए गए।  लगातार तीन बार तरुण गोगोई जोरहट निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य चयनित हुए। चौथी बार, दसवीं लोकसभा चुनाव में उन्होंने कलियाबोर सीट से चुनाव जीता। 1991-1993 तक तरुण गोगोई ने स्वतंत्र प्रभारी के तौर पर केन्द्रीय खाद्यान्न मंत्रालय और 1993-1995 तक खाद्यान्न प्रसंस्करण मंत्री का भी पदभार संभाला। साल 1996-1998 में गोगोई मारघेरिटा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा सदस्य रहे। 1998 में बारहवीं लोकसभा चुनावों में कलियाबोर से जीत दर्ज की। इसके बाद 1999 में वो दोबारा इस क्षेत्र से जीत गए। साल 2001 में असम के मुख्यमंत्री बने।  2006 में कांग्रेस की लगातार दूसरी जीत के साथ तरुण गोगोई को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया। साल 2011 में असम को 20 साल बाद पूर्ण बहुमत मिला था और इसी के साथ तीसरी बार फिर तरुण गोगोई को ही मुख्यमंत्री चुना गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.