Covaxin का टीका लगने के बाद भी हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव, वैक्सीन पर उठे सवाल को भारत बायोटेक ने दी सफाई
1 min read
हरियाणा के गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी देते हुए अपने संपर्क में आए लोगों को कोरोना जांच की सलाह दी है। अनिल विज फिलहाल सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में भर्ती हैं।

अनिल विज के कोरोना संक्रमित होने से सभी लोग हैरान हैं क्योंकि 15 दिन पहले ही कोविड वैक्सीन के ट्रायल के दौरान कोवैक्सीन का टीका लगाया गया था।
आपको बता दें कि 20 नवंबर को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के तीसरे ट्रायल में अनिल विज ने डोज ली थी। वैक्सीन के तीसरे ट्रायल में शामिल होने वाले अनिल विज पहले वॉलंटियर थे, उन्होंने अपना नाम खुद दिया था। कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल हरियाणा के रोहतक में भी हुआ है।
13 दिन बाद यानि 18 नवंबर को अनिल विज को दूसरा डोज दिया जाना था। बताया जा रहा है कि पहला टीका लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाने वाली थी। डॉक्टर उनके शरीर में एंटी बॉडीज बनने का अध्ययन करने वाले थे लेकिन उससे पहले वो कोरोना संक्रमित हो गए जिसकी वजह से वैक्सीन पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि वैक्सीन कारगर होने के लिए 28 दिन का समय लेती है। 28 दिन के दौरान शरीर में एंटीबॉडीज बनती है ऐसे में अनिल विज को वैक्सीन लिए हुए 15 दिन ही हुए हैं। उनके शरीर में अभी एंटीबॉडीज नहीं बनी जिससे वो संक्रमण की चपेट मे आ गए।
बता दें कि भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की कोवैक्सीन का 20 नंवबर से तीसरा ट्रायल चल रहा है। देश में 25 केंद्रों में करीब 26 हजार लोगों पर ट्रायल किया जा रहा है। इन सेंटरों में PGIMS रोहतक भी शामिल हैं। पहले दो फेज में जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई उनमें कोई साइड इफेक्ट नजर नहीं आया। किसी भी वॉलंटियर की कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट नहीं आई है। भारत में ये कोविड-19 वैक्सीन के लिए सबसे बड़ा ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल है।
अनिल विज के वैक्सीन लेने के बावजूद कोरोना संक्रमित होन पर विवाद गरमाया तो भारत बायोटेक ने सफाई । कंपनी ने कहा कि कोवैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल 2 डोज पर आधारित है जो 28वें दिन दी जानी है, कोवैक्सीन को दो डोज लेने के लिए डिजाइन किया गया है। 28 दिन के अंतर पर दो बार लेने के बाद ही कोवैक्सी प्रभावी होगी।
