कार से दिल्ली से रांची पहुंच गए दो BJP सांसद, देश में लाखों लोग घर आने के लिए तड़प रहे
1 min read
कार से दिल्ली से रांची पहुंच गए दो BJP सांसद, देश में लाखों लोग घर आने के लिए तड़प रहे
लॉकडाउन के कारण झारखंड के आठ लाख से ज्यादा लोग दूसरे राज्यों में फंसे हैं। खाने का उपाय नहीं, रहने को छत नहीं लेकिन पुलिस-प्रशासन की सख्ती के कारण वे अपने घर नहीं लौट सकते। ये आम लोग हैं।
वहीं, झारखंड के दो ‘खास’ के आगे यही सख्त रवैया लचीला हो गया। अपनी कार से झारखंड के दो सांसद तीन राज्यों की सीमा लांघ दिल्ली से झारखंड पहुंच गए हैं।
धनबाद के सांसद पीएन सिंह और रांची के सांसद संजय सेठ अपने-अपने घर में हैं। सांसद पीएन सिंह तो फिर भी अपने घर में क्वारंटाइन हो गए लेकिन संजय सेठ ने इस प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया।
