सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद नोएडा में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया
1 min read
योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद नोएडा में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया
दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए-मुख्यमंत्री
लखनऊ: 20 सितंबर, 2022
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद हादसे नोएडा में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल युद्धस्तर पर राहत कार्य करने के निर्देश दिए है।
