December 8, 2025

पूर्वांचल की बात

बीजेपी का कांग्रेस पार्टी पर बड़ा प्रहार- सुधांशु त्रिवेदी

1 min read

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुंह से जो निकला है, उन्होंने दिखाया है कि अगर सत्ता जनता के लिए संपत्ति और समृद्धि बननी चाहिए तो उनके हाथ में आकर वो विपत्ति बन जाती है।

जबकि हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किस प्रकार से जन-जन के कल्याण के लिए आगे बढ़ते हैं उसका मैं प्रमाण देना चाहता हूं।

लग्जरियस आइटम्म पर टैक्स और जरूरतमंद जनता को फ्री अनाज मुहैया कराना… मोदी जी का ये विचार उस भगवान राम के आर्दश से प्रेरित है जिनके लिए लिखा गया है कि
“मणि-माणिक महंगे किए, सहजे तृण, जल, नाज। तुलसी सोई जानिए, राम गरीब नवाज॥”


कांग्रेस अपने किसी भी वादे को कभी भी पूरी नहीं कर पाई और जब-जब ये सत्ता में आते हैं तो उस प्रदेश और देश के लिए आर्थिक चुनौतियां लेकर आते हैं।

उनकी सरकार जिन राज्यों में है- वहां की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। हिमाचल में तो उनके पास इतना भी पैसा नहीं रह गया है कि वो सही ढंग से सैलरी दे सके। ऐसा ही हालत कर्नाटक में है।

ये दर्शाता है, कांग्रेस जब-जब सत्ता में आती है तो जो कहा गया… वो कभी पूरा नहीं कर पाती है।


मगर अफसोस की बात है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल हैं। जिनके दिमाग इतने खाली होते हैं कि सत्ता में आने पर खजाना खाली कर देते हैं और इसके बावजूद जनता को वांछित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराते हैं।

आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मोदी जी ने कहा है कि ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा… इससे कांग्रेस के दिल का दर्द इतना उभरा होगा कि जब से मोदी जी आए हैं उनका खाना मुहाल हो गया है।

जब राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपए भेजता हूं तो जनता के पास 15 पैसे ही पहुंचते हैं… 85 पैसे बीच में गायब हो जाते हैं। इसलिए कांग्रेस की छटपटाहट अब समझी जा सकती है।

Reported By Mamta Chaturvedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.