भाजपा नेता विकास प्रीतम का सवाल योजना का लाभ लेने के बाद भी अब्दुल कहता है कि वह सरकार से खुश नहीं है आखिर क्यों ?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी समेत सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के लिए प्रचार थम गया है पांचवें चरण में 692 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है जिनकी राजनीतिक तकदीर का फैसला तकरीबन 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे।
इस चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे अगले 48 घंटे तक प्रचार अभियान पर रोक जारी रहेगी।
इस दौरान बीजेपी नेता विकास प्रीतम सिन्हा ने ट्वीट कर सवाल पूछा है .
बीजेपी नेता विकास प्रीतम सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि सरकार और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का भरपूर लाभ लेने के बाद भी अब्दुल कहता है कि सरकार से खुश नहीं है आखिर क्यों ?
बीजेपी नेता ने आगे लिखा क्योंकि सरकार मजहबी तुष्टीकरण नहीं कर रही है …
फिलहाल यूपी में पांचवें चरण का मतदान होना है और प्रचार का शोर थम गया है। अब देखना यह होगा की यूपी की अमेठी से अयोध्या तक की जनता अपने क्षेत्र से किस को बहुमत देकर भेजती है। 10 मार्च को साफ होगा कि उत्तर प्रदेश की जनता राज्य में बदलाव चाहती है या फिर पुरानी सरकार की वापसी।

