April 3, 2026

पूर्वांचल की बात

ओमप्रकाश राजभर को एक बार फिर लगा झटका 25 कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

ओम प्रकाश राजभर की मुश्किल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आज एक बार फिर से बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

25 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश राजभर की पार्टी को अलविदा कह दिया उन्होंने सुभासपा के झंडे और बैनर को जल प्रवाह करने की धमकी दी ।

पार्टी छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देते हुए महेंद्र राजभर और डॉक्टर बलराम राजभर को समर्थन देने का ऐलान किया ।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर आज गहमागहमी का माहौल भी देखा गया।

इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि दलितों और पिछड़ों को हिस्सेदारी दिलाने के नाम पर ओमप्रकाश राजभर केवल राजनीति करते हैं इसलिए हम सभी पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.