प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना में विकास के लिए डबल इंजन सरकार की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में रैली को संबोधित किया इस दौरान प्रधानमंत्री ने केसीआर सरकार पर जमकर निशाना साधा।पीएम ने कहा जब तेलंगाना में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो तेलंगाना के हर शहर, हर गांव के विकास के लिए और तेजी से काम होगा।हमें सबको पॉजिटिविटी से जोड़ना है, सबको विकास से जोड़ना है।तेलंगाना के विकास की गति को हमें और तेज करना है।

तेलंगाना का चौतरफा विकास, भाजपा की पहली प्राथमिकताओं में से एक है।सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हम तेलंगाना के विकास का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।बीते 8 वर्षों में हमने हर भारतीय के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है।
2019 के चुनाव में भाजपा ने जितना जनसमर्थन तेलंगाना में हासिल किया था, उसमें निरंतर वृद्धि हो रही है।ग्रेटर हैदराबाद के चुनावों में इसकी एक झलक हमने देखी, जब भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली।भाजपा की डबल इंजन सरकार के लिए यहां की जनता जनार्दन खुद ही रास्ता बना रही है।
जब तेलंगाना में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो तेलंगाना के हर शहर, हर गांव के विकास के लिए और तेजी से काम होगा।हमें सबको पॉजिटिविटी से जोड़ना है, सबको विकास से जोड़ना है।तेलंगाना के विकास की गति को हमें और तेज करना है।
