यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले छात्रो के परिजन परेशान, सरकार से लगाई गुहार
यूक्रेन रूस युद्ध शुरू होने के बाद वहां रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के परिजन परेशान है यह सभी छात्र यूक्रेन के टरनोपिल में फंसे हैं ।छात्रों के परिजनों ने लाने के लिए 3 दिन से कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। बच्चों की जिंदगी को लेकर भयभीत परिवार वाले भारत सरकार से बच्चों को लाने की गुहार लगा रहे हैं।
कन्नौज गुरसहायगंज निवासी कृपा पाल के बेटे आयुष ,अमित श्रीवास्तव के बेटी ईशा प्रज्ञा त्रिपाठी और अखिल सहित कई छात्र फस गए हैं। यह सभी यूक्रेन के टरपोनिल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं जिनमें कुछ छात्र छात्राएं 3 साल से वहां पढ़ाई कर रहे हैं ।और कुछ दिन बाद घर आने की तैयारी कर रहे थे।
यूक्रेन युद्ध के बाद यह सभी वहां फंस गए हैं ।परिजनों का कहना है कि बच्चों की टिकट ज्यादा रुपए देकर करवाई लेकिन हर बार फ्लाइट कैंसिल हो गई। छात्रों के परिजन भारत सरकार से बच्चों को वापस लाने की अपील कर रहे हैं।
