April 3, 2026

पूर्वांचल की बात

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, सपा में शामिल हुए इमरान मसूद

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक इमरान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

इमरान मसूद को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता था। इमरान मसूद की छवि एक बाहुबली नेता के तौर पर होती है लेकिन इसके बावजूद को कांग्रेस में बने रहे बल्कि गांधी परिवार के करीबी भी माने जाते रहे ।ऐसे में उनका कांग्रेस छोड़कर जाना एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि इमरान मसूद की बात करें तो बस में यूपी की राजनीति का एक बड़ा नाम है जो पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद के भतीजे हैं समाजवादी पार्टी से इमरान खान का पुराना रिश्ता रहा है ।वह कांग्रेस में आने से पहले लगातार 10 साल समाजवादी पार्टी में रह चुके थे। मसूद परिवार का समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ हमेशा से अच्छा रिश्ता रहा है इमरान मसूद के चाचा और संरक्षक रशीद मसूद मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के काफी करीबी थे ऐसे में इमरान मसूद का समाजवादी पार्टी में शामिल होना घर वापसी के तौर पर देखा जा रहा है।

इमरान मसूद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक हैं सहारनपुर नगर पालिका के चेयरमैन भी रह चुके हैं ।2007 में चुनाव में मुजफराबाद से निर्दलीय के तौर पर लड़ते हुए तत्कालीन कैबिनेट मंत्री जगदीश राणा को हराकर विधायक बने। इमरान मसूद उसके बाद कोई भी इलेक्शन जीत नहीं पाए 2012 विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद समाजवादी पार्टी में से कांग्रेस में शामिल हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.