October 29, 2026

पूर्वांचल की बात

गणतंत्र दिवास परेड में कोरोना के चलते होगा बदलाव

साल 2020 में कोरोना का खतरा पूरी दुनिया पर तो छाया ही रहा और अब इस खतरे की वजह से ही गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। हर साल 26 जनवरी को राजपथ पर मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस की परेड की लंबाई कम कर दी गई है इसमें शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी घटा दी गई है।

इस मामले के जानकार एक सूत्र ने बताया कि इस साल गणतंत्र दिवस पर 25 हजार से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाएंगे। आमतौर पर यह संख्या 1 लाख होती है। इतना ही नहीं 15 साल से कम उम्र के बच्चों को भी परेड देखने के लिए अनुमति नहीं मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र बलों और पैरा मिलिटरी की ओर से मार्च करने वाली टुकड़ियां भी छोटी रहेंगी। इन टुकड़ियों में सिर्फ 96 लोग होंगे, जहां पहले इसमें 144 लोग होते थे। इस बार परेड का रूट भी छोटा कर दिया गया है जिस वजह से यह विजय चौक से शुरू होकर नैशनल स्टेडियम पर ही खत्म हो जाएगी, जबकि पहले यह परेड लाल किले पर खत्म होती थी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संख्या भी बेहद कम होगी।

इस साल स्वतंत्रा दिवस समारोह पर भी कोरोना की मार पड़ी थी, जिसके परिणामस्वरूप इस समारोह में स्कूली छात्र शामिल नहीं हुए थे और वीआईपी मेहमानों की संख्या भी कम थी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.