April 3, 2026

पूर्वांचल की बात

अटल जयंती: सदैव अटल पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद-पीएम मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

1 min read
  • पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती आज
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी श्रद्धांजलि
  • पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की
  • सदैव अटल पहुचे बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता

देश  के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्र सरकार के मंत्रियों ने उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री संसद भवन में एक पुस्तक का विमोचन करेंगे। भारत सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के अनेक हिस्सों में इस कार्यक्रम को मना रही है। वहीं प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करने वाला व्यक्ति बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सदैव अटल’  पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच गए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सरकार के अन्य बड़े मंत्री पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

पीएम मोदी ने कहा- समृद्ध भारत के निर्माण के लिए वाजपेयी जी को याद किया जाएगा

प्रधानमंत्री मोदी ने वाजपेयी जी को याद करते हुए लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों काेेे सदैव स्मरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.