October 28, 2026

पूर्वांचल की बात

ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हुए

ज्योतिरादित्य सिंधिया आखिरकार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी भी प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की और साथ ही उनका राज्यसभा का टिकट भी पक्का हो गया है बीजेपी के राज्यसभा के उम्मीदवार भी बन चुके हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया..

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया की जॉइनिंग पर बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के परिवार में ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत है और हम उम्मीद करते हैं कि यह आगे अच्छा काम करेंगे.

 

दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की जेपी नड्डा का आभार जताया साथ ही कहा की मध्य प्रदेश में जिस तरीके से किसान भुगत रहे हैं कांग्रेस ने अच्छा काम नहीं किया.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के शामिल होने के बाद मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि राजमाता का पूरा परिवार अब बीजेपी में है सिंधिया ने राजनीति को सेवर माना कमलनाथ सरकार ने एमपी को बर्बाद कर दिया कमलनाथ ने भ्रष्टाचार के रिकार्ड बनाए हालांकि साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें उम्मीद है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अच्छा काम करेंगे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.