October 27, 2026

पूर्वांचल की बात

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बोले बाबा रामदेव

धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बवाल सनातन धर्म

बागेश्वर धाम का पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ दिनों से विवादों में है ।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप लग रहे हैं लेकिन इस बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अब बाबा रामदेव का समर्थन मिल चुका है ।

स्वामी रामदेव ने कहा है कि कुछ पाखंडी धीरेंद्र शास्त्री पर टूटकर पड़े हैं और पूछ रहे हैं कि बालाजी की कृपा क्या है हनुमान जी की कृपा क्या है?

 

स्वामी रामदेव ने कहा कि जिन्हें बाहर के आंखों से देखना हो वह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पूछे लेकिन जिन्हें तर्क वितर्क करना हो वह रामभद्राचार्य जी के पास जाए और चमत्कार देखना हो तो उनके शिष्य धीरेंद्र शास्त्री के पास चले जाओ।

बाबा रामदेव ने कहा कि मैं मीडिया के लोगों को ज्यादा फोन नहीं करता लेकिन कहना चाहता हूं कि सब जगह पाखंड मत ढूंढो यह सच है जो दिख रहा है जो आंखों से दिख रहा है वह व्रत है आप लोग सनातन को आगे बढ़ाने के लिए काम करें।

अब आपको बताते हैं कि विवाद शुरू कैसे हुआ कुछ दिन पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि भारत में चादर चढ़ाना और कैंडल जलाना तो आस्था है लेकिन अर्जी का नारियल बांधना अंधविश्वास है पता नहीं लोग इतना दोगलापन कहां से लाते हैं ?

उन्होंने कहा कि देश में हिंदू बाबाओं के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं इसी के चलते उन्हें भी निशाना बनाया जा रहा है लेकिन इस से भी नहीं डरते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.